Home Blog अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 08 से 16 दिसम्बर तक, आवेदन आमंत्रित

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 08 से 16 दिसम्बर तक, आवेदन आमंत्रित

0

Agniveer recruitment rally to be held from 08 to 16 December, applications invited

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवम्बर 2025/ जाट रेजिमेन्टल सेन्टर बरेली में अग्निवीर सैनिकों के विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु भर्ती रैली का आयोजन 08 से 16 दिसम्बर के बीच बरेली में किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, लिपिक एवं ट्रेड्समेन के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त भर्ती रैली में केवल भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के पुत्र तथा सगे भाई ही पात्र होंगे।

Ro.No - 13759/40

इस संबंध में बताया गया कि यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाईयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इसमें अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, पुराना कचहरी परिसर कांकेर में सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here