Counseling for free training of Assistant Electrician on 05 December
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवम्बर 2024/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (डोमेस्टिक) के 40 सीट हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर के अधीक्षक ने जानकारी दी है कि प्रशिक्षण के लिये 05 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से काउंसिलिंग का आयोजन किया गया है। उक्त तिथि को इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास के साथ अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा समस्त दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ स्वयं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 6266720724, 9131151727 से सम्पर्क किया जा सकता है।



