उत्तर बस्तर कांकेर 24 अप्रैल 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में स्थित आवासीय खेल अकादमी में हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स (बालक-बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) के नवीन खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाना है, इसके लिए चयन ट्रायल आयोजन किए जाएंगे। इसके अंतर्गत हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स (बालक-बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) खेलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 29 अप्रैल को वेटलिफ्टिंग (बालक-बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) के लिए चयन ट्रायल रायपुर के कोटा में आयोजित होगा। इसी प्रकार तीरंदाजी एरिना (बालक-बालिका) का चयन ट्रायल बालिका छात्रावास के सामने रायपुर में आयोजित होगा। इसी प्रकार 30 अप्रैल से 1 मई तक हॉकी एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) का चयन ट्रायल कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच -2, बालक छात्रावास के सामन रायपुर में आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में 13 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिका शामिल हो सकते हैं। जिले के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपनी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित आगामी 27 अप्रैल तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण इंडोर स्टेडियम भवन कांकेर में जमा कर सकते हैं।
क्रमांक/412/सुरेन्द्र



