Home Blog बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार 0.2 के सफल संचालन हेतु...

बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार 0.2 के सफल संचालन हेतु जिले में 01 मई से शिविरों का आयोजन

0

*शिवरों के लिए 46 क्लस्टर बनाए गए*

उत्तर बस्तर कांकेर 24 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 46 क्लस्टर बनाए गए हैं। अभियान के तहत जिले में क्लस्टरवार 01 मई से शिविरों का आयोजन किया जाएगा, इन शिविरों के पर्यवेक्षण, निरीक्षण तथा विभागीय सहयोग एवं समन्वय के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत अंतागढ़ में 08 क्लस्टर, भानुप्रतापपुर में 05 क्लस्टर, चारामा में 06 क्लस्टर, दुर्गूकोंदल में 04 क्लस्टर, जनपद पंचायत कांकेर में 04 क्लस्टर, कोयलीबेड़ा में 08 क्लस्टर और जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत 11 क्लस्टर बनाए गए हैं।

Ro.No - 13759/40

जनपद पंचायत अंतागढ़ में आमागांव, जेठेगांव, बेलोण्डी, करमरी, मासबरस, कलगांव, कोलर और टिमनार को क्लस्टर बनाए गए हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत परवी, कराठी, भानबेड़ा, हाटकर्रा, भैंसाकन्हार (डू) और जनपद पंचायत चारामा में चारामा, हाराडुला, लखनपुरी, पुरी, शाहवाड़ा एवं लिलेझर, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल अंतर्गत तरहूल, हामतवाही, बरहेली, खुटगांव तथा जनपद पंचायत कांकेर में धनेलीकन्हार, पीढ़ापाल, माकड़ीखूना, गढ़पिछवाड़ी एवं जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में ऐसेबेड़ा, उदनपुर, गोण्डाहूर, बान्दे कॉलोनी, कोयलीबेड़ा, बड़गांव, छोटेकापसी एवं बेलगाल और जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत सुरही, जामगांव, मुसुरपुट्टा, धनोरा, साल्हेभाट, करप, धनेसरा, जुनवानी, किशनपुरी, बिरनपुर और अमोड़ा को क्लस्टर बनाया गया है। इन सभी क्लस्टरों के लिए जिला स्तर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

क्रमांक/411/सुरेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here