मेष राशि : अज्ञात भय से मन अशांत रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।
वृषभ राशि : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे।
मिथुन राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी।
कर्क राशि : राजनीतिक क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है।
सिंह राशि : बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवन में अच्छे कार्यों को करने की योजना फलीभूत होगी।
कन्या राशि : रिश्तों में निकटता आएगी। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।
तुला राशि: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि : दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि : धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्य में व्यस्तता के कारण परिवार में तनाव होगा।
मकर राशि : आर्थिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें। इनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि : कुछ मामलों में तनाव मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। आज आप आध्यात्मिकता का सहारा लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। kirandoot इसकी पुष्टि नहीं करता है।

