Home Blog एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के...

एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष

0

*स्थापित, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी एवं दूरभाष नंबर 94061-51931 पर दे सकते हैं जानकारी*

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2026/ पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति, वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 94061-51931 तथा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर जिले के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। मॉनिटरिंग के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री जन्मेजय नायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर भी मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है, जिसमें तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को शामिल किया गया है जो आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे।
क्रमांक/309/सुरेन्द्र

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here