*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी विधानसभा में 32 युवा हुए पार्टी में शामिल।
अधिकांश राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी क्षेत्रीय राजनैतिक दल का सरकार बनाने के जमीन का लड़ाई लड़ रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का पूरे प्रदेश भर में सदस्यता अभियान जोरो पर है और इसी अभियान के तहत पार्टी द्वारा मस्तूरी विधानसभा के ग्राम दर्रीघाट और लावर में भी जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया। सुबह 10 से 12 लावर तो 1 से 3 बजे तक दर्रीघाट में यह अभियान चलाया गया। पार्टी प्रमुख जिला अध्यक्ष शैलू श्रीवाश ब्लॉक प्रमुख अजय सूर्या ने बताया कि हमारी पार्टी का सरकार बनने पर हर घर से एक छत्तीसगढ़िया परिवार को सरकारी नौकरी देने का हमारा संकल्प है क्योंकि हमारे छत्तीसगढ़ में संसाधन बहुत है लेकिन राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा विगत अढ़ाई दशक से छत्तीसगढ़ियों को केवल कटोरा पकड़ाया जा रहा है। वही संगठन ब्लॉक प्रभारी अध्यक्ष अश्वरी गोयल संयोजक प्रदीप साहू ने बताया कि हमारा सदस्यता अभियान जोरो पर है और अपने छत्तीसगढ़िया समाज को उनके हक, अधिकार, रोजगार, भाषा , संस्कृति , उनके आर्थिक उन्नति के लिए हमारी पार्टी कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।



