Home Blog एलेना झुकोवा बनीं हमसफर 93 साल के रूपर्ट मर्डोक पांचवीं बार बने...

एलेना झुकोवा बनीं हमसफर 93 साल के रूपर्ट मर्डोक पांचवीं बार बने दूल्हा

0

Elena Zhukova became life partner 93 year old Rupert Murdoch became groom for the fifth time

93 वर्षीय मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से शादी कर ली है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वह पांचवीं बार दूल्हा बने। शादी शनिवार को मर्डोक के वाइनयार्ड में हुई। कपल पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एलेना से मर्डोक की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के माध्यम से हुई थी।
93 वर्षीय मर्डोक और 67 वर्षीय एलेना ने शनिवार को शादी की शपथ ली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। अपने हाथों में सफेद फूलों का गुलदस्ता लिए एलेना अपने शानदार सफेद गाउन में नजर आ रही है। वहीं, मर्डोक ने स्नीकर्स के साथ गहरे रंग का सूट पहना था।

Ro.No - 13759/40

शादी समारोह में कौन हुआ था शामिल?

इस शादी समारोह में न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स के मालिक रॉबर्ट के क्राफ्ट और न्यूज कॉर्प के सीईओ रॉबर्ट थॉमसन भी शामिल हुए थे। NYT के अनुसार, एलेना, एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं जो 1991 में मॉस्को से अमेरिका में आकर बस गई थीं। इससे पहले उनकी शादी अरबपति ऊर्जा निवेशक अलेक्जेंडर झुकोव से हुई थी।

मर्डोक की पिछली शादियां

रूपर्ट मर्डोक ने 1956 में पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से की थी। यह शादी सफल नहीं रही और ग्यारह साल बाद 1967 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बच्चा है। उसी साल मर्डोक ने अपनी दूसरी पत्नी अन्ना मारिया टोरव से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए। शादी के तीन दशक से ज़्यादा समय बाद 1999 में उनका तलाक हो गया। उसी साल उन्होंने डेंग से शादी की लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं।
रायटर्सकी रिपोर्ट के अनुसार, मर्डोक की चौथी शादी अभिनेत्री और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी, जो छह साल बाद 2022 में तलाक में समाप्त हो गई।

तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने करवाई थी इनकी मुलाकात

रूपर्ट मर्डोक के प्रवक्ता ने इस शादी की रविवार को पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रूपर्ट मर्डोक और एलेना झुकोवा ने शनिवार को शादी की. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों की मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग (Wendi Deng) ने करवाई थी. द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलेना झुकोवा की बेटी दाशा झुकोवा ने रूसी रोमन अब्रामोविच से शादी की है.

पहली शादी 1956 में पैट्रिसिया बुकर के साथ हुई थी

रूपर्ट मर्डोक ने पहली शादी 1956 में पैट्रिसिया बुकर (Patricia Booker) के साथ की थी. इन दोनों ने 11 साल बाद 1967 में तलाक ले लिया था. इस शादी से मर्डोक को एक बेटा है. तलाक के तुरंत बाद मर्डोक ने एना मारिया टोर्व (Anna Maria Torv) से शादी की. इनके तीन बच्चे हैं. यह शादी लगभग तीन दशक तक चली. इसके बाद 1999 में इनका तलाक हो गया. इसी साल उन्होंने वेंडी डेंग से शादी की, जो कि 2013 तक चली. रूपर्ट मर्डोक ने वेंडी से 2013 में तलाक ले लिया था. इस शादी से भी उन्हें दो बच्चे हैं. इसके बाद मर्डोक ने अभिनेत्री एवं मॉडल जेरी हॉल (Jerry Hall) से चौथी शादी की. यह शादी भी सिर्फ 6 साल ही टिकी. इन दोनों का तलाक 2022 में हो गया था.

इन महिलाओं से कर चुके हैं शादी

मर्डोक की पहली पत्नी पेट्रीसिया बुकर मेलबर्न की रहने वाली थीं. ये फ्लाइट अटेंडेंट और डिपार्टमेंटल स्टोर्स की मॉडल थीं. वहीं दूसरी इसनकी दूसरी पत्नी का नाम अन्ना तोरव था, जो कि एक पूर्व न्यूजपेपर जर्नलिस्ट थीं. जब तोरव सिडनी में मर्डोक के डेली मिरर की रिपोर्टर थी तब उन्हें मर्डोक के साथ बात करने का मौका मिला था. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के 32 साल बाद 1999 में तोरव और मर्डोक अलग हो गए थें. दूसरी शादी से मर्डोक को तीन बच्चे एलिजबेथ, लचलान और जेम्स हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here