Home Blog करोड़ों की लागत से बनी टंकी का क्‍या फायदा, जो नल से...

करोड़ों की लागत से बनी टंकी का क्‍या फायदा, जो नल से पानी ही ना आए

0

What is the use of a water tank built at a cost of crores, if no water flows from the taps?

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा में सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत 198.24 लाख की लागत से जल आपूर्ति के लिए ठेकेदार सुनील कुमार जाजोदिया द्वारा पाइपलाइन और पानी की टंकी बनवाई गई है साल भर पहले पाइप लाइन बिछाकर घरों में पानी का कनेक्शन भी दे दिया गया है।

Ro.No - 13759/40

लेकिन आज तक पानी की टंकी से ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी पर पानी नसीब नहीं हो पाने से जयरामनगर खैरा के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह शासन द्वारा अनेक ग्राम पंचायतो में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया है. कहीं टंकी बनकर तैयार है तो कहीं अधूरा ही पड़ा हुआ है. लेकिन कुछ जगहों पर पानी की टंकी तो पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई. लेकिन पानी टंकी से जल आपूर्ति नहीं हो रही है।

भीषण गर्मी पड़ने के कारण ग्रामीण पानी के लिए भारी परेशान हो रहे है। ग्रामीण महिला लक्ष्मीन सिदार, गौरी गोंड तथा चमरू सिदार ने बताया कि खैरा में पानी टंकी का निर्माण तो पूरा हो चुका है लेकिन इतनी भीषण गर्मी पड़ने के कारण पानी की समस्या हर दिनबढ़ रही है। गर्मियों में पानी न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है दूर से पीने की पानी रोज लाना पड़ता है अन्यग्रामीणों ने यह भी बताया है की टंकी तो बन कर तैयार हो गई. लेकिन घरों में अभी पानी नहीं पहुंच रहा हैइतनी भीषण गर्मी पड़ने के कारण पानी के किल्लत से हम ग्रामीण जन भारी परेशान है ।
उपसरपंच कपिलेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे पंचायत में करोड़ों की लागत से पानी की टंकी सालों से बनकर तैयार है करोड़ों की लागत से पानी टंकी से हमें क्या फायदा जो नल से पानी भी न आए लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से हमारे ग्राम वासियों को पीने की पानी के लिए भटकना पड़ रहा है मैंने कई बार ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन आज भी समस्या जस की तस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here