🟩जिला पुलिस कांकेर
🟩दिनांक- 03.04.2026
🟩थाना परतापुर
📁ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ क्षेत्र से 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी डिफ्यूज
📁 जिला पुलिस/बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।
📁श्री सुन्दरराज पी.(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन श्री दीपक तिवारी उप महानिरीक्षक बीएसएफ भानुप्रतापपुर, श्री निखिल कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री अरूण सिंह गंगवार सेनानी 83 वी वाहिनी बीएसएफ पखांजूर के निर्देशन में जिले में नक्सल अभियान संचालित के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा पूर्व मे लगाये IED व डम्प किए गए सामाग्री की बरामद हेतु लगातार कार्यवाही किया जा रहा है,इसी तारतम्य मे जिला पुलिस/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना परतापुर जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र आज दिनांक 03.04.2026 को ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 02 नग प्रेशर कुकर IED लगभग 05-05 कि० ग्रा० बरामद किया गया। बीएसएफ की BDS टीम द्वारा मौके पर IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।



