Home Blog किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने...

किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है-लता उसेंडी

0

This is a budget that will increase farmers’ income, a budget that will make India a developed nation, and a budget that will provide better healthcare facilities to the people – Lata Usendi

कांकेर। केंद्रीय बजट 2026 किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट है उक्त बातें विधायक व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भाजपा कार्यलय में प्रेसवार्ता में कही ।

Ro.No - 13759/40

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए प्रावधान करते पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोली जाएगी । बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान, ग्रामीण महिलाओं के लिए सी मार्ट की घोषणा, लखपति दीदी योजना के विस्तार का ऐलान किया गया। बजट में किसानों के लिए प्रावधान करते पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी का ऐलान, मछली पालन हेतु 500 बड़े तालाब निर्माण का ऐलान, काफी किसानों के लिए विशेष कोक योजना का ऐलान, अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलान, किसानों को उद्यमी बनने कई ऐलान बजट में छोटे किसानों के आमदनी बढ़ाने विशेष प्रावधान किया गया है ।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए प्रावधान करते हुए एमएसएमई के छोटे उद्योगों के लिए एसएमई विकास निधि 10,000 करोड़ की विशेष योजना का ऐलान, विदेश में एक करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी पर पेनल्टी खत्म, मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को घटाकर 14% किया गया। तेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बड़े ऐलान करते हुए लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने ,भारत को बायो फार्मा हब बनाने हेतु 40,000 करोड रुपए की मदद दी जाएगी । बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने 5 बड़े मेडिकल हब बनाने का बड़ा निर्णय लिया गया है । बुजुर्गों की मेडिकल मदद के लिए सरकार डेढ़ लाख केयर टेकर देगी शुगर और कैंसर की दवा सस्ती होगी । तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे । गंभीर बीमारियों पर आयात शुल्क में पूरी छूट से दवाइयां सस्ती होंगी ।
बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान करते देश में 20 नए जलमार्ग बनाने का ऐलान किया गया है । 7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिससे हाई स्पीड ट्रेनों से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा । तीन केमिकल पार्क का निर्माण होगा । पर्यटन को बढ़ावा देने 10000 नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे । 4000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया गया है।
बजट में टैक्स रिफॉर्म्स करते विदेश यात्रा में टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया । NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN नंबर की आवश्यकता नहीं । आयकर रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाया गया।
इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले, अशोक वलेचा, राजा देवनानी, संजय सिन्हा, बृज मोहन तिवारी, दिनेश रजक, अरविंद जैन, डॉ देवेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here