Home Blog भाजपा युवा मोर्चा ने बजट को लेकर युवाओं से किया संवाद

भाजपा युवा मोर्चा ने बजट को लेकर युवाओं से किया संवाद

0

The BJP Youth Wing held a dialogue with young people regarding the budget.

कांकेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कांकेर द्वारा आज शहर के नए बस स्टैंड स्थित डोम में बस्तर संभाग स्तरीय बजट युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।

Ro.No - 13759/40

सम्मेलन में जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत वही मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा
उपस्थित रहे ।

युवा सम्मेलन को संबोधित करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं।
श्री टिकरिहा ने कहा कि देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं वो एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देते हैं। बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि लिथियम आयरन बैटरी समेत 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी औ इलेक्ट्रानिक्स सस्ते होंगे। राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रूपए का 50 साल तक के लिए पूर्व घोषित ब्याज मुक्त ऋण जारी रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए बजट में किए गए प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई रणनीतिक प्रावधान किए गए हैं। चूँकि छत्तीसगढ़ एक खनिज संपन्न और जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए केंद्र सरकार का ध्यान यहाँ की कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव को विकास को आगे बढ़ाने और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्पित बताया है। श्री जैन ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
श्री जैन ने बजट प्रस्ताव के प्रावधानों की चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में सरकार ने मुख्य रूप से कर सुधारों, विनिर्माण और तकनीक पर जोर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव कर नई आयकर व्यवस्था को और अधिक आकर्षिक बनाने पर जोर दिया गया है। 12 लाख रूपए तक की सालाना आमदनी पर अब कोई कर नहीं लगेगा। वेतनभोगी कर्मचारियों की मानक कटौती की सीमा बढ़ाकर 75 हजार रूपए करने का प्रस्ताव भी स्वागतेय है। उसी प्रकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा दुगुनी कर 1 लाख रूपए कर दी गई है।

विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। हमारा प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है।

युवा सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री धनेंद्र ठाकुर ने व आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने किया ।

इस कार्यक्रम में सुमित्रा मारकोले, राजा पांडे,जितेंद्र मरकाम, अशोक बलेचा ,राजा देवनानी,संजय सिन्हा, हेमप्रभा कटभेर,ब्रिज मोहन तिवारी, तारा ठाकुर,तेजेश्वरी सिन्हा,संजू गोपाल साहू, संजय साहू, दिनेश रजक,डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,ओमप्रकाश साहू,अरविंद जैन,भानु नेताम,देवेन्द्र टेकाम,शंकर सरकार,जयंत अठभेया,नारायण पोटाई, मीरा सलाम,शकुंतला जैन, निखिल बलेचा,शिल्पा साहू,ईश्वर कावड़े,अनूप शर्मा,पीयूष वलेचा,जतिन अटभैया, दीपांशु जैन,आकाश सोलंकी,रोशन साहू,मीरा सलाम,बीरेंद्र साहू,मंजू सारथी,संकेत नसीने ,आशीष उयके श्रदेश चौहान,बांके बिहारी,अंजू नेगी,अंकित तिवारी, बिनेश जैन,टिकेंद्र साहू, अंशु शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here