Home Blog कैरियर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कैरियर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

मन स्वस्थ, तन स्वस्थ के लिए योग जरूरी – श्री मुकेश अग्रवाल (डायरेक्टर )

रायगढ़ -कैरियर ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस चिटकाकानी पोस्ट जुड़ा जिला रायगढ़ अपने नित प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरे छग में अपने पहचान स्थापित कर चुकी है । इसी तारतम्य में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कॉलेज के मल्टीपरपस हाल में किया गया । डायरेक्टर श्री मुकेश कुमार अग्रवाल जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर प्रेरणादायक उद्बोधन ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए कहा गया जिससे हम सभी का मन स्वस्थ और तन भी स्वस्थ रहेंगे तथा आगे उन्होंने दैनिक योग करने से शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होगी की बात कही । तत्पश्चात उपस्थित सभी स्टॉफ और विद्यार्थियों के द्वारा ॐ के उच्चारण के साथ योगाभ्यास की शुरुआत हुआ । जिसमें अनुलोम,विलोम , सूर्यनमसकार, कपालभांति जैसे कई तरह के व्यायाम किए । इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने भी क्रमानुसार योगा करते हुए दिखे । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल और बेहतरीन ढंग से संपन्न करने में सभी स्टॉफ , विद्यार्थियों ने बढ़चढकर भाग लेते हुए सभी का योगदान सराहनीय रहा ।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here