Home Blog  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज कांकेर शहर भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न...

 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज कांकेर शहर भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के गुरुओं का उनके घर जाकर सम्मान किया गया ।

0

On the occasion of Guru Purnima, Kanker city BJP Mandal today honoured gurus from different areas by visiting their homes.

कांकेर। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक व गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के जिला सह संयोजक राजा देवनानी के नेतृत्व में कांकेर मण्डल द्वारा शीतला मंदिर के पुजारी खिलावन माली, काष्ठ कला के प्रशिक्षक पद्मश्री अजय मंडावी, पूर्व सैनिक टेश्वर जैन, कंकालिन मंदिर पुजारी अभिषेक सोनी, सेवानिवृत्त शिक्षक रामसेवक रजक, फुटबाल प्रशिक्षक सतीश यादव, कथावाचक कृष्णा मिश्रा, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक दुर्गेश अवस्थी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान की दीदी रमा व योग प्रशिक्षक मोहन सेनापति का उनके क्षेत्र में विशेष योगदान व गुरु के रूप में अपनी भूमिका का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन के लिये शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

Ro.No - 13759/40

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि धर्म ग्रन्थों में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर रखा गया है । गुरु के बिना ज्ञान संभव नही है । किसी भी प्रकार के ज्ञानार्जन व शिक्षा के लिये गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है । गुरु के बिना जीवन अंधकार है । विभिन्न क्षेत्रों में गुरु की भूमिका निभाने वाले उपरोक्त गुरुओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से करने का अवसर प्राप्त हुआ ये हम सभी के लिये गर्व तथा सम्मान की बात है ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, टेकेश्वर जैन, दिनेश रजक, संजय सिन्हा,उत्तम यादव, विजय लखवानी, उगेश्वरी उइके, अनूप शर्मा, दीपक खटवानी, मीना ऊके, वीरू साहू, विकास अंभोरे, योगेश साहू, खेमनारायन शर्मा, मोंटी खटवांनी, धनेंद्र ठाकुर, प्रवेश चौहान, सपन श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here