//थाना कोतवाली कांकेर //
// जिलाउ0ब0कांकेर // दिनांक 12.04.2026
# कांकेर पुलिस की मोर मितान अंतर्गत एक और पहल।
#थाना कोतवाली अंतर्गत गांवो में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
#अपराध नियंत्रण में जनसंवाद बना सशक्त मंच।
1.अभियान का संक्षिप्त विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे दादासाहेब(भापुसे0) के नेतृत्व में आज दिनांक 11.04.2026 को ग्राम पंचायत हटकोंगरा एवं ग्राम कुरना,पुष्वाड़ा,पुसावन ,सतलोर में जाकर मोर मितान के तहत् चलित थाना एवं जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नगरिकों , ग्रामवासियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीण युवाओं के मनोरंजन,रोमांच व शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य व विकास के लिए क्रिकेट और वॉलीबॉल किट का वितरण किया गया इसके साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दी गई…
1.सायबर के माध्यम से होने वाले फ्राड के बारे में बताकर उससे बचने के उपाय और सावधानी के बारे में लोगों को सरल शब्दों में समझाकर सायबर हेल्फलाईन नम्बर, व सूचना हेल्फलाईन नम्बर के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया।
2.महिला सुरक्षा टीम की त्वरित करवाही व सतत निगरानी तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी।
3.यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरे की यात्रा को सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
4.चिटफण्ड संबंधी अपराध।
5.किरायेदार एवं गांव में बहारी व्यक्तियों से सतर्कता के संबंध में जानकारी।
6.नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन जैसे सामाजिक बुराई से परिवार एवं समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराना।
7.ग्राम में किसी संदीग्ध व्यक्ति के होने पर तत्काल पुलिस बीट आरक्षक को सूचना देने।
8.बालविवाह,मानवतस्करी,जैसे अन्य सामाजिक अपराध के बारे में जानकारी।
9.ग्राम के नगरिकों को पुलिस के साथ जुडे रहने व्हाटसप ग्रुप बनाने के संबंध में एवं आम जनता को पुलिस से जुडकर अपनी समस्याओं को रखने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक कर अन्य जानकारी दी गई।
#पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी,दयालुराम साहू आरक्षक शक्ति सिंह, वयत सरोज एवं थाना पेट्रोलिंग टीम।
# कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 तथा महिला हेल्प लाईन नंबर 9479155925संचालित की जा रही हैं। यहां दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।





