Home Blog स्थापना दिवस पर भाजपा का ‘गाँव चलो अभियान, जामगांव पंचायत में हितग्राहियों...

स्थापना दिवस पर भाजपा का ‘गाँव चलो अभियान, जामगांव पंचायत में हितग्राहियों का अभिनंदन, घर-घर पहुँचे कार्यकर्ता

0

BJP’s ‘Gaon Chalo Abhiyan’ on Foundation Day: Beneficiaries Felicitated in Jamgaon Panchayat; Party Workers Reach Every Household.

नरहरपुर । भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामगांव में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू के मार्गदर्शन में ‘गाँव चलो अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कन्या शक्ति प्रदेश सह-संयोजिका एवं जनपद सदस्य शिल्पा साहू ने उपस्थित महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने गाँव की गलियों में गौरव रैली निकाली और महतारी वंदन व पीएम आवास के लाभार्थियों के घरों में जाकर उनका हाल-चाल जाना। पार्टी की ओर से हितग्राहियों को विशेष ‘अभिनंदन पत्र’ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नेताओं ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिल्पा साहू (प्रदेश सह-संयोजिका, कन्या शक्ति एवं जनपद सदस्य), रामेश्वर रामू साहू (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो), संतोष भास्कर (मंडल अध्यक्ष), भगवती उइके (सरपंच), कमल मरकाम (पूर्व सरपंच) सहित हेमंत कौशिक, नरेंद्र नाग, गौरव शोरी, दीपांशु चौहान, राधे कौशिक और भुवनेश्वर राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से नीराबाई नाग, कानेश्वरी कौशिक, रुखमोतीन नेताम, अनिता बघेल, बिन्दु कौशिक, गीता नाग और सुलोचना यादव उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here