Home Blog जिला कांकेर के अंतिम छोर ग्राम साईंमुंडा में पुलिस द्वारा किया गया...

जिला कांकेर के अंतिम छोर ग्राम साईंमुंडा में पुलिस द्वारा किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
🟡 दिनांक – 14.05.2026

🔴 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के नेतृत्व में जिला कांकेर के अंतिम छोर पर स्थित सीता नदी एरिया कमेटी नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला धमतरी एवं कोंडागांव का सीमावर्ती ग्राम साईंमुंडा में पहुंची पुलिस टीम।
🔴 ग्रामीणों के बीच सिविक एक्शन कार्यक्रम, जरूरतमंदों को राहत एवं दैनिक उपयोगी सामग्री का वितरण ।
🔴 शासन की योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ने की बड़ी पहल ।
🔴 सुरक्षा के साथ संवेदना : जिला कांकेर के अंतिम छोर ग्राम साईंमुंडा में कांकेर पुलिस के भरोसे का अभियान ।
🔴कांकेर पुलिस – सुरक्षा, सेवा और विश्वास।

Ro.No - 13759/40

👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के नेतृत्व में दिनांक 14.05.2026 को जिला कांकेर, कोंडागांव एवं धमतरी के सीमावर्ती के अंतिम छोर ग्राम साईंमुंडा में विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🟩 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना, विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
🟧 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मांगों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों को साड़ी, धोती, चप्पल, गमछा, टी-शर्ट, लोवर, कंबल, कॉपी, पेन पेंसिल एवं राशन सामग्री वितरित कर राहत प्रदान की गई।
🟩 पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के लिए तथा ग्रामीणों द्वारा बताने गांव में जंगली जानवर तेंदुआ, हाथी के प्रकोप एवं पानी में फ्लोराइड की समस्या है जिसे निराकरण करने प्रशासन के संबंधित विभागों से समन्वय करने का आश्वासन दिया गया।
🟧 स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने एवं समय पर इलाज सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
🟩 कांकेर पुलिस द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं विकास के लिए सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही भटके युवाओं एवं माओवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण करने एवं सामान्य जीवन अपनाने का संदेश दिया ।

🚨पुलिस टीम:- निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी दुधावा एवं चौकी स्टाफ दुधावा, DRG क्यूटो टीम कोरर से प्रधान आरक्षक 569 शैलेश मंडावी व अन्य डीआरजी जवान ।

☎️ कांकेर पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति, अपराध, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here