Home Blog जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन संपन्न

जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन संपन्न

0

*72065 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण*

उत्तर बस्तर कांकेर 10 मई 2028/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद ध्रुव द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

Ro.No - 13759/40

लोक अदालत में विभिन्न मामलों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से 72065 प्रकरणों का तात्कालिक निराकरण किया गया। जिले में कुल 10 खंडपीठ गठित किए गए, जिनमें कांकेर में 06, भानुप्रतापपुर में 02 एवं पखांजूर में 02 खंडपीठ शामिल थे। खण्डपीठ क्र-1 श्री आनंद कुमार ध्रुव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खण्डपीठ क्र-2 श्री रमाशंकर प्रसाद, कुटुम्ब न्यायाधीश, खण्डपीठ क्र-3 श्रीमती विभा पाण्डेय, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, खण्डपीठ क्र-4 श्री भास्कर मिश्र, सिविल जज सीनियर डिवीजन/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर, खण्डपीठ क्र-5 श्रीमती अम्बा शाह द्वितीय सिविल न्यायाधीश सीनियर डिवीजन, खण्डपीठ क्र-6 सुश्री सुनीति नेताम, द्वितीय सिविल जज जुनिय डिवीजन कांकेर तथा तालुका भानुप्रतापपुर में खण्डपीठ क्र-1 श्री दीपक के गुप्ता, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर, खण्डपीठ क्र-2 श्री गुलापन राम यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन, तथा तालुका पखांजूर में खण्डपीठ क्र-1 श्री विजय कुमान मिजं, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पखांजूर, क्र-2 श्री मयंक सोनी, सिविल जज वर्ग-1 प्रथम श्रेणी पखांजूर का खण्डपीठ बनाया गया था।
लोक अदालत के माध्यम से 3909 लंबित प्रकरणों में कुल 3695 प्रकरण निराकृत किया गया जिसमें कुल राशि 10047916 अवार्ड पारित किया गया। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों जैसे बैंक वसूली, विद्युत एवं जलकर, टेलीफोन में कुल 70770 मामले पेश किये गये जिसमें 68370 प्रकरणों का निराकृत हुए एवं समझौता करते हुए 3433982 रूपये की वसूल की गई।

छ.ग. वरिवहन विभाग द्वारा शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के नंबर अपडेट करने हेतु लोक अदालत में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में 52 वाहन मालिकों के पुराने पंजीकरण नंबरों को नए फॉर्मेट में अपडेट किया गया।

लोक अदालत में आए लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 25 लोगों का रक्तचाप (बीपी), शुगर आदि की जांच की गई। यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों और दूरदराज से आए लोगों के लिए लाभकारी रही, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिली और आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here