उत्तर बस्तर कांकेर 11 अप्रैल 2026/
जिला पंचायत के मुख्यकार्यकारी श्री हरेश मंडावी के द्वारा विकासखंड नरहरपुर के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बासपतर का औचक निरिक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सम्बंधित कर्मचारियों और सचिवों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों से मिलकर जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम पंचायत बासपतर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आजीवका केंद्र का निरिक्षण किया एवं स्वं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन, किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया।
जिला पंचायत सीईओ ने ठेमा स्थित बालक छात्रावास का भी निरिक्षण किया एवं बच्चों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
निरिक्षण के दौरान सीईओ जनपद नरहरपुर बी.आर. सुकदेवे, डीइओ सुरेंद्र कश्यप, पीओ मनरेगा, बीपीम एनरलएम, ब्लॉक कोर्डिनेटर पीएम आवास, समस्त पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।



