Home Blog टेकापानी में हर घर नल से जल, बदली जीवन की तस्वीर

टेकापानी में हर घर नल से जल, बदली जीवन की तस्वीर

0

उत्तर बस्तर कांकेर 11 अप्रैल 2026/ जिले के अंतागढ़ विकासखंड का दूरस्थ और माओवाद प्रभावित रहा ग्राम टेकापानी, जो कभी पेयजल संकट से जूझ रहा था, आज जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुए इस मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण को प्रतिदिन न्यूनतम 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, और टेकापानी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस लक्ष्य की प्राप्ति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के करीब 18 परिवार पहले पीने और घरेलू उपयोग के लिए नाले और झरिया के पानी पर निर्भर थे। गर्मियों में जलस्तर घटने पर महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता था। ग्राम के सरपंच श्री सुदूराम कावड़े बताते हैं कि अब गांव में स्थापित सोलर आधारित जल आपूर्ति प्रणाली से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। साथ ही हैंडपंप के माध्यम से जल गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है, जिसमें “जल बहिनियाँ”, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और गांव की महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Ro.No - 13759/40

जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में 20 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने लगा है। गांव के ही पंप ऑपरेटर अनिल नूरेटी नें बताया अब पूरे गांव को नाले पर निर्भर नहीं रहना पड़त, जीवन कहीं अधिक सरल हो गया है। इस पहल से जल संकट समाप्त होने के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है और जलजनित बीमारियों में कमी आई है। ग्रामीणों ने इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here