Home Blog धरती आबा कार्यक्रम में आदिवासी हितों पर फोकस, विकास योजनाओं पर चर्चा

धरती आबा कार्यक्रम में आदिवासी हितों पर फोकस, विकास योजनाओं पर चर्चा

0

Focus on tribal interests in Dharti Aaba program, discussion on development plans

धोबनी – आदिम जाति जन कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत तेन्दुदरहा में आयोजित “धरती आबा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस के दौरान वन पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, वन भूमि पर फ़ौती नामांतरण, बकरी पालन, जल जीवन मिशन, खेती की उर्वरकता सुधार तथा वन्य क्षेत्रों व अनुसूचित जनजाति बहुल ग्रामों में देवगुड़ी निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर जोर दिया गया। साथ ही राशन कार्ड वितरण और स्कूली बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया।

Ro.No - 13759/40

इस अवसर पर युवराज शरण सिंह जिला पंचायत सभापति , श्रीमती भगवंतीन कुंजराम पटेल, श्रीमती सुशीला मारुति साहू, श्रीमती शिवा अनिल साहू (जिला पंचायत सदस्य), आदिम जाति जनकल्याण विभाग के जिला अधिकारी सुखदेवे खरे, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, रेंजर आसिफ खान, डिप्टी रेंजर श्रीमती सरोज जायसवाल, भाजपा युवा नेता अभिषेक डड़सेना सहित क्षेत्र के सभी पंच-सर्पंच, सचिवगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल जनसमस्याओं की पहचान की, बल्कि उन्हें सुलझाने की दिशा में प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों को भी बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here