सरसीवा – दीपावली के पावन अवसर पर धोबनी के महावीर चौक में मां लक्ष्मी की भव्य पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हर्ष और उत्साह के साथ मां लक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा स्थल पर दीपों की जगमगाहट और सुंदर सजावट ने पूरे माहौल को दिव्य बना दिया। गांव के लोग एक-दूसरे के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा करते हुए घूमने-फिरने और उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
Ro.No - 13759/40
मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे गांव में उत्साह और उमंग का वातावरण है। चारों ओर रोशनी और भक्ति का रंग बिखरा हुआ है, जिससे पूरा धोबनी गांव प्रकाश और श्रद्धा से आलोकित दिखाई दे रहा है।



