Home Blog पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने प्रशासन की...

पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने प्रशासन की पहल

0

Administration’s initiative to ensure prompt assistance and effective monitoring to victimized women

जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति का पुनर्गठन

Ro.No - 13759/40

रायगढ़ । जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया है। नई समिति में जिले के प्रमुख प्रशासनिक विभागोंए कानून विशेषज्ञोंए सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है ताकि महिला.संबंधी संवेदनशील मुद्दों पर समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गठित समिति में जिला पुलिस अधीक्षकए रायगढ़ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह समिति में जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारीए सहायक आयुक्त जिला संयोजकए अनुसूचित जातिए जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा उप संचालकए पंचायत एवं समाज सेवा रायगढ़ को सदस्य बनाया गया है। समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारीए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। समिति में विशेषज्ञों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया हैए जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक संवेदनशील और व्यावहारिक बन सके। इनमें डॉण् पूजा अग्रवाल महिला चिकित्सकए श्रीमती रितू सिंह.वकीलए श्रीमती शोभा शर्माए महिला शक्ति स्व.सहायता समूहए रियापाराए श्रीमती श्यामा उरांव.ओपी जिंदल समाज कल्याण समितिए श्रीमती रोहिणी चंद्राए नवापारा छाल.धरमजयगढ़ एवं श्रीमती सुखदाई चौहानए ग्राम कुसमुरा पोण्कोतरा को सदस्य बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा महिला उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यापार से जुड़े मामलों की सतत् समीक्षा की जाएगी। इसके लिए समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगीए वहीं आवश्यकता पड़ने पर आपात बैठकें भी बुलाई जाएंगी। बैठक में मामलों की गंभीरताए कार्यवाही की प्रगतिए पीड़ितों को दी गई सहायता और विभागीय समन्वय की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here