Home Blog पुलिस परिवार के बच्चों का एजुकेशनल टूर,जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूल के...

पुलिस परिवार के बच्चों का एजुकेशनल टूर,जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूल के छात्र छात्राओं सहित 95 लाभान्वित

0

//कार्यालय पुलिस अधीक्षक, कांकेर //

संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 11.04.2026 को पुलिस परिवार के 22 स्कूली बच्चों सहित जिले के पीएमश्री शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर तथा पीएमश्री स्कूल नरहरपुर के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया । शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर जिला बस्तर विजिट कराया गया। एयरफोर्स विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं सहयोगी जूनियर वारंट ऑफिसर पी. सी. सामल, CPL संदीप यादव, सुमित नेगी, अर्जुन यादव सहित एयरपोर्ट डायरेक्टर व्ही.के.गुप्ता एवं प्रबंधन टीम के द्वारा बच्चों को अलग अलग ग्रुप में बांटकर एयर फोर्स, विमानतल और हवाई जहाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हवाई जहाज के अंदर ले जाकर उसमें बैठने का तारीख, सावधानियां एवं Do’s & Don’ts से अवगत कराया, बच्चों को वायु सेना की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत ब्रीफ करते हुए भविष्य में इस क्षेत्र में करियर संबंधी भी जानकारी प्रदान किया गया । पुष्पेंद्र राठौर मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एयरपोर्ट सुरक्षा के सम्बन्ध में बताया गया।
सभी छात्र छात्राओं में शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशेष उत्साह देखा गया। पूरा भ्रमण ज्ञानवर्धक रहा।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here