Home Blog पोषक ग्राम रिसदा में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन सम्पन्न

पोषक ग्राम रिसदा में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन सम्पन्न

0

मस्तूरी / अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित एवं सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी के तत्वाधान में आज अपने पोषक ग्राम रिश्ता में *सप्त शक्ति संगम* (मातृ सम्मेलन) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता मिश्रा* पूर्व संपादक मस्तूरी टाइम्स *अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मीन बाई उप सरपंच ग्राम रिसदा* एवं विशिष्ट आतिथि *श्रीमती उर्मिला शराफ़ राष्ट्र सेविका सदस्य मस्तूरी*
वक्ता के रूप में *श्रीमती शशि श्रीवास कोचिंग सेंटर संचालिका रिसदा* एवं *श्रीमती गंगोत्री सिंह ठाकुर संचालिका आस्था साड़ी सेंटर मस्तूरी* की उपस्थिति रही l
कार्यक्रम क शुभारंभ परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात सभी *अतिथि गणों* एवं अभ्यागत नारी शक्तियों का विद्यालय परिवार की ओर से *स्वागत और अभिनंदन* किया गया l
विद्यालय बहनों द्वारा *रानी लक्ष्मीबाई दुर्गावती अहिल्याबाई होलकर* आदि के ऐतिहासिक उल्लेखों को उन्हीं के स्वांग/ वेशभूषा में प्रस्तुत किया गया l वक्त के रूप में श्रीमती शशि श्रीवास जी* ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता वो सामाजिक सौहार्द पर बल देते हुए नारी की शक्तियों का ऐतिहासिक उल्लेख किया l इसी कड़ी में श्रीमती गंगोत्री सिंह ठाकुर ने भारतीय संयुक्त परिवार की महत्ता को भी रेखांकित किया l
विशिष्ट आतिथि के रूप में श्रीमती उर्मिला सराफ़ ने उपस्थिति मातृ शक्तियों से भारतीय ज्ञान और दर्शन पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम पूछा l
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता मिश्रा ने सभी नारी शक्तियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में नारियों का स्थान सर्वोपरि है हमें अपनी स्वयं की अस्मिता को स्थापित करने के लिए समाज में उत्तरोत्तर आगे बढ़ते रहना है आज की नारी आर्थिक सामाजिक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक सभी क्षेत्रों में पूरे विश्व में अपनी डंका बजा रहा है आवश्यकता है कि हम समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दें l
कार्यक्रम का *संचालन श्रीमती सीमा राठौर एवं श्रीमती श्रद्धा श्रीवास के द्वारा किया गया* इस अवसर पर विद्यालय की दीदियां *श्रीमती आरती यादव श्रीमती शीतल साहू कु शोभा खरे रितु केसकर आरती कोसले के साथ भाई लाल सोनी रवि यादव निर्जेंद्र सिंह ठाकुर आदि की उपस्थिति रही l
इस पूरे कार्यक्रम के लिए *सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी के अध्यक्ष माननीय श्री राघवेंद्र सिंह चंदेल जी* की उपस्थिति प्रारंभ से अंत तक बनी रही उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम इतना प्रभावी बन पाना संभव नहीं था ।
श्री चंदेल जी ने उपस्थिति मातृ शक्तियों के कार्यक्रम के अवलोकन करने के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य से चर्चा करते हुए बताया कि अपने ग्राम रिसदा में *भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुपालन* करनेवाले आज भी अनेक संयुक्त परिवार गौरव पूर्ण रूप में निवास करते हैं l इस कार्यक्रम की रोचकता पर अपने अनुभव कथन में ग्राम रिसदा की प्रतिष्ठित मातृ शक्ति के रूप में *श्रीमती शारदा सिंह एवं श्रीमती तपेश्वरी सिंह श्रीमती चंद्रप्रभा सिंह चंदेल* आदि ने मातृ शक्तियों के इस प्रकार के कार्यक्रम को निरंतर कराए जाते रहने की इच्छा व्यक्त की l कार्यक्रम को सफल बनाने मे गांव के सरपंच गौरव सिंह चंदेल के साथ-साथ ग्राम वासियों का भी सहयोग प्रशासनीय रहा l
इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 108 मात्र शक्तियों की उपस्थिति रही l
उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया l
कार्यक्रम संपादन में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री दिनेश कुमार शराफ़ की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here