Home Blog बीजापुर के बीहड़ों में छिपा है प्रकृति का अनुपम सौंदर्य

बीजापुर के बीहड़ों में छिपा है प्रकृति का अनुपम सौंदर्य

0

बीजापुर@ रामचन्द्रम एरोला – जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ पी. आर. साहू और जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम जनपद स्टाफ के साथ 23 नवंबर 2025 को नियत नेल्लानार क्षेत्र के ग्राम कांवड़गांव, मुतवेंडी और कुरुष के भ्रमण पर रहे।

ग्राम पुषनार में पंचायत भवन और आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से कार्य शीघ्र पूर्ण कराने चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र गवेल, एडीईओ मेघराज वट्टी, तकनीकी सहायक तोरण उर्वशा और लक्ष्मीनारायण कुंजाम के साथ कांवड़गांव व मुतवेंडी में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर सरपंच-सचिव को कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी गई।

Ro.No - 13759/40

ग्राम कुरुष में मतदाता सूची पुनरीक्षण और अन्य योजनाओं पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला भवन स्वीकृत है, लेकिन सामग्री पहुंचाने हेतु रास्ता न होने से कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। सरपंच-सचिव को ट्रैक्टर चलने लायक रास्ता बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण बुधराम फरसिक, सोमलू, उपसरपंच पुनेम और लक्ष्मण ने ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग रखी। सीईओ ने पंचायत सचिव को 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का सर्वे कर सूची प्रस्तुत करने कहा।

ग्रामीणों ने जंगल के बीच स्थित कोलम जलप्रपात तक सड़क निर्माण की मांग रखी। इस पर 15–20 ग्रामीणों के साथ तीन किलोमीटर पैदल चलकर जलप्रपात का निरीक्षण किया गया। सीईओ ने ग्रामीणों से कहा कि घने जंगल और पहाड़ों के बीच सड़क निर्माण वर्तमान में संभव नहीं है, लेकिन बुर्जी से कुरुष तक स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क योजना को प्रारंभ कराने हेतु जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

कोलम जलप्रपात बीहड़ जंगल और सुरम्य वादियों के बीच अत्यंत आकर्षक एवं मोहक है, जिसे पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here