Exam for admission in Prayas Residential School on 20th April
जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में संचालित प्रयास बालक-बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे किया जाएगा। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें पं. विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर कांकेर, पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय प्रेक्टिसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा कांकेर और सेंट माईकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड हेतु पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, चारामा विकासखण्ड हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसकोट भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़, कोयलीबेड़ा हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उक्त प्रवेश प्राक्कचयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https//eklavya.cg.nic.in पर डाउनलोड कर निकाल सकते हैं।


