Home Blog बड़ी पहल, जामगांव में उमड़ी मदद की लहर व्यापारी, संघ और पंचायत...

बड़ी पहल, जामगांव में उमड़ी मदद की लहर व्यापारी, संघ और पंचायत प्रतिनिधियों ने कुल ₹22,000 की राशि सहायता हेतु भेंट की एकजुटता की मिसाल।

0

A Major Initiative: A wave of assistance sweeps through Jamgaon. Merchants, associations, and Panchayat representatives have collectively contributed a sum of ₹22,000 in aid—a true testament to solidarity.

नरहरपुर | कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जामगांव में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक ग्रामीण के घर और दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, मकान मालिक दिलीप रजक अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर सूना पाकर अचानक भड़की आग ने सब कुछ तबाह कर दिया।

Ro.No - 13759/40

इस दुखद घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए जामगांव व्यापारी संघ द्वारा ₹17,000 की सहयोग राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की गई। साथ ही, सरपंच एवं पंचों द्वारा ₹5,000 की सहायता राशि दी गई, ताकि पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत मिल सके।

रात करीब 8:00 बजे जब घर से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठा, तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सरपंच की सूचना पर तत्काल पानी का टैंकर मंगवाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

पीड़ित दिलीप रजक अपनी सिलाई दुकान से ही परिवार का पालन-पोषण करता था। इस आगजनी में उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन ‘सिलाई मशीनें’ और ग्राहकों के रखे कीमती कपड़े जलकर खाक हो गए। घर में रखा राशन, धान, और चावल भी आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित के अनुसार, इस हादसे में उन्हें 5 से 8 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँची। नरहरपुर तहसीलदार ने घटना का पंचनामा तैयार करवाकर राजस्व अमले को नुकसान के त्वरित आंकलन के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हुए नुकसान को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here