Home Blog 4 मई 2026 राशिफल :: आज किन राशियों को होगा लाभ? जानिए...

4 मई 2026 राशिफल :: आज किन राशियों को होगा लाभ? जानिए अपना आज का राशिफल ….

0

 

मेष राशि…. आपके मकान या दुकान के निर्माण में आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा. आज आपके व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे है. कारोबार में आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा.

Ro.No - 13759/40

 

वृषभ राशि…. आप नकारात्मक ज्यादा सोचते है. दूसरों के बारे में गलत धारणा आपके संबंधों को कमजोर कर सकती है. आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.

 

मिथुन राशि…. आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी. आज अपने कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें. परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा. आपको संतान सुख आज संभव है.

 

कर्क राशि …. अधिकारी वर्ग आज सम्मान प्राप्त करेंगे. अपने परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा. आज आपको व्यापारिक लाभ संभव है. संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

 

सिंह राशि …. कारोबार में आ रहे उतार चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी. रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा. व्यापारिक कार्यों से कीर्ति वृद्धि होगी. कानूनी विवादों से दूर रहें.

 

कन्या राशि …. अपनी ज़िद के कारण परिवार खत्म कर लेंगे. समय पर संभल जाएं. जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

 

तुला राशि …. आज आपके निजी जीवन में सोच के परे काम होगा. भूमि संबंधी समस्या का निपटारा होगा. निर्माणकार्य के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं.

 

वृश्चिक राशि …. अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे है. आज राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी.

 

धनु राशि…. कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है.

 

मकर राशि… आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर किए प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी. किसी के प्रति आकर्षित होंगे.

 

कुंभ राशि …. अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे. शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी. प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा. आलस्य त्याग कर कार्य समय पर करें. संतान के विवाह संबंधी समस्या का हल होगा.

 

मीन राशि ….. संतान के गतिविधियों पर नजर रखें. लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी. परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा पर लोग आप के काम से नाखुश रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here