Home Blog बड़े ही धूमधाम से अभियंता दिवस मनाया गया

बड़े ही धूमधाम से अभियंता दिवस मनाया गया

0

Engineer’s Day was celebrated with great pomp

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी।15 सितम्बर 2025 को भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता परिवार स्वर्णिमा एटा परिसर द्वारा स्वर्णिमा एरा परिसर में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ का मुख्य अतिथि इंजीनियर एच० सी० राठौर पूर्व प्रांताध्यक्ष छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा किया गया। उन्होंने विश्वेश्वरैया के चित्र के समझ दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभकिया।
इंजीनियर सोनवानी द्धारा विश्वेश्वरैया जी के जीवनी व कार्य शैली पर प्रकाश डाला गया। सुमधुर गीत इंजीनियर शालिनी चौधरी व ई. राजेश्वरी यादव द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नया आयाम दिया गया। कार्यक्रम को इंजीनियर प्रमोद महतो, इंजीनियर सुदर्शन कन्हाई एवं इंजीनियर एच्. सी-राठौर द्वारा प्रायोजित किया गया।
विश्वेश्वरैया के द्वारा किए गए निर्माण भारत देश के चहुमुखी विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया

कार्यक्रम में आर. एस शुक्ला मैंनेजर एससीसीएल द्धारा बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक गीत की प्रस्कृति दी गई। कार्यक्रम में इंजीनियर गिरीश देवांगन, इंजीनियर आरके साहू इंजीनियर इंजीनियर प्रदीप पटेल इंजीनियर राकेश साहू तथा इंजीनियर रमेश लोहार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर सी०पी० सिंह द्वारा किया गया
अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए इंजीनियर प्रमोद महतो द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here