Home Blog मस्तूरी थाना प्रभारी टांडेकर ने स्टॉप सहित आम जनता को साइबर सुरक्षा...

मस्तूरी थाना प्रभारी टांडेकर ने स्टॉप सहित आम जनता को साइबर सुरक्षा का ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए गुर OTP शेयर न करने की दी सलाह

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
जिला तथा क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए मस्तूरी के जोंधरा चौक में साइबर पाठशाला का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी टांडेकर एवं शिव चंद्रा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम पर आम जनता एवं नवयुवकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने लोगों को सरल भाषा में ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को नहीं खोलना चाहिए। ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऑनलाइन मिलने वाले लालच और प्रलोभन से दूर रहना चाहिए। जिससे साइबर ठगी से बचा जा सकेगा तथा और सुरक्षा से संबंधित कई बातें उन्होंने लोगों से साझा कर लोगों को जागरूक किए।
आज के पाठशाला में थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर शिव चंद्रा गणेश राम महिलागे सुजान जगत, संजय यादव,नवीन बागड़े, किशन लाल तथा स्टाफ के साथ आम ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here