Home Blog मस्तूरी में सचिव संघ ने शासन के अल्टीमेटम पत्र के कापी को...

मस्तूरी में सचिव संघ ने शासन के अल्टीमेटम पत्र के कापी को जलाकर किया विरोध, मांग पुरा नही होने तक जारी रहेगा हड़ताल

0

In Masturi, the Secretary Association protested by burning the copy of the government’s ultimatum letter, the strike will continue until the demands are met

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। शासकीयकरण की मांग पूरी कराने पंचायत सचिव विगत दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश पंचायत संचालनालय, रायपुर की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने समस्त जिला पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर दिया है,ग्राम पंचायतों के कार्यों की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुये समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश प्रसारित कर निर्देश की अवहेलना करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कहा गया है।
इस आदेश पत्रक को लेकर सचिव संघ में भारी नाराजगी और रोष है।इसी तारतम्य में आज मस्तूरी जनपद पंचायत प्रांगण में हड़ताल में बैठे मस्तूरी सचिव संघ ने शासन की ओर से पत्रक की कापी को नारे बाजी करते हुए जलाया और सरकार के मंत्रियों को टैग करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया।

सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्याम कार्तिक जायसवाल ने बताया कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो तो हम सब मिलकर 1 अप्रैल को विधानसभा का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here