Home Blog मां मनी प्लांट में फर्नेश ब्लास्ट में चार मजदूर घायल, दो की...

मां मनी प्लांट में फर्नेश ब्लास्ट में चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

0

Four workers injured in furnace blast at Maa Mani Plant, two in critical condition

रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित मां मनी आयरन एंड इस्पात में फर्नेंश ब्लास्ट होने से चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घायल मजदूरों को फॉर्टिस जिंदल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर किया गया है। घायल मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फर्नेंश अधिक गर्म होकर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान पास में ट्राली में बैठे चार मजदूरों पर गर्म लावा जा छिटका, जिससे चारों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।सूचना मिलने के बाद पूंजी पथरा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है मामले की जांच की जा रही है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here