Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक ललित चन्द्राकर की माता के निधन...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक ललित चन्द्राकर की माता के निधन पर जताया शोक

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai expressed condolences on the demise of MLA Lalit Chandrakar’s mother

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चन्द्राकर की माता श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं श्री चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here