Home Blog मोहपुर में मुक्तिधाम के लिए हुआ भूमिपूजन

मोहपुर में मुक्तिधाम के लिए हुआ भूमिपूजन

0

Bhoomi Pujan was done for Muktidham in Mohpur

दसपुर l ग्राम पंचायत मोहपुर के शमशान घाट में मुक्तिधाम और टीना शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया और साथ ही इस स्थान को मुक्तिधाम के लिए आरक्षित किया गया। ग्राम के सरपंच संदीप मंडावी ने बताया कि शमशान घाट में टीना शेड नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती थी। जिसको ध्यान में रखते हुए टीना शेड निर्माण किया जा रहा है जिससे कि गांव वालों को बारिश में कोई परेशानी न हो और साथ ही इस स्थान को भविष्य के लिए संरक्षित करने के लिए इसको मुक्तिधाम हेतु आरक्षित किया गया। इस अवसर पर सरपंच संदीप मंडावी, उपसरपंच कृष्णा नेताम, गायंता गोविंद वट्टी, ग्राम पटेल नारद मंडावी, और साथ ही ग्रामवासी शीतल ध्रुव, रोशनी मरकाम, राधा नेताम, फुलेसर भास्कर, विक्की वट्टी, ईश्वर वट्टी, मायाराम वट्टी, सुरेंद्र भास्कर, भागवत वट्टी, एतन वट्टी आदि उपस्थित थे।…..

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here