उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवम्बर 2025/ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा के शासकीय विश्राम गृह कांकेर पहुंचने पर विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शासकीय विश्राम गृह में सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भी केबिनेट मंत्री श्री वर्मा से आत्मीय भेंट की।



