Home Blog वर्ड पॉवर चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में जिले के छात्र का राज्य में दूसरा...

वर्ड पॉवर चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में जिले के छात्र का राज्य में दूसरा स्थान’’

0

उत्तर बस्तर कांकेर 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पी.व्ही. 77 के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र सम्राट विश्वास ने राज्य स्तरीय वर्ड पॉवर चैम्पियनशीप में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शाला से संबद्ध पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही. 77 में पदस्थ शिक्षक केदारनाथ डिण्डोरे द्वारा छात्र को इस प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारियां कराया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप छात्र सम्राट विश्वास के द्वारा जिला, राज्य स्तर में सेमी फाईनल एवं फाईनल राउण्ड में जगह बनाते हुए द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर कांकेर जिले का नाम रौशन किया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला मिशन समन्वयक रवि प्रकाश मिश्रा, सहायक जिला परियोजना अधिकारी वैभव मेश्राम तथा जिले के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

 

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here