Home Blog ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘ शिविर ग्राम सेलेगांव में आयोजित

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘ शिविर ग्राम सेलेगांव में आयोजित

0

‘Developed Agriculture Resolution Campaign‘ camp organized in Selegaon village

उत्तर बस्तर कांकेर 30 मई 2025/ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम सेलेगांव के बाजार स्थल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फसल बीमा के डिस्ट्रिक मैनेजर श्री अशोक साहू द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषक हितैषी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी किसानों को दी गई। कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि शिविर में खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों के संबंध में कृषकों के मध्य जागरूकता का निर्माण एवं प्राकृतिक खेती करने की गुर बताई गई। साथ ही किसानों को सम्पन्न बनाने की दिशा में किसान कल्याण तथा कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यानिकी, पशु पालन एवं मछली पालन विभाग के सहभागिता से अभियान को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर एवं अन्य विभागीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र तायड़े सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here