Home Blog विधायक रेणुका सिंह के प्रयासों से भरतपुर सोनहत विधानसभा का हो रहा...

विधायक रेणुका सिंह के प्रयासों से भरतपुर सोनहत विधानसभा का हो रहा चहुमुंखी विकास,रेणुका सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

0

Bharatpur Sonhat Assembly is undergoing all-round development due to the efforts of MLA Renuka Singh, Chief Minister made the announcement on the demand of Renuka Singh.

विधायक नें क्षेत्र की जनता की ओर से जताया मुख्यमंत्री का आभार

Ro.No - 13759/40

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

MCB/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को जिला एमसीबी दौरे पर थे, जंहा उन्होंने जिला एमसीबी के कोयलांचल नगरी चिरमिरी में सर्वसुविधायुक्त जिला अस्पताल का उद्घाटन किया। उसके बाद गोदरीपारा स्थित लालबहादुर शास्री ग्राउंड में हज़ारों आमजनमानस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नें जिले को लगभग 550 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।

भरतपुर सोनहत विधानसभा के खोंगापानी, जनकपुर और कोटाडोल को लेकर मुख्यमंत्री नें की मंच से घोषणा
भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह नें अपने विधानसभा के खोंगापानी,जनकपुर और कोटाडोल क्षेत्र की आवश्यकताओं को जैसे खोंगापानी में बिजली की समस्या, जनकपुर जो कि मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है जंहा पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी(SDOP) की पदस्थापना साथ ही जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर 100 बिस्तरीय सेटअप और कोटाडोल में विश्रामगृह को लेकर मुख्यमंत्री से अपनी माँग रखी थी जिसे प्रदेश के मुखिया ने स्वीकार
करते हुए मंच सभी कार्यों के स्वीकृति की घोषणा की और कहा कि विधायक रेणुका सिंह नें अपनी क्षेत्र की जनता के लिए जो मांग रखी है वो सभी मांगे जल्द ही पूरी होंगी।

*100 बिस्तरीय सेटअप होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का *

जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सेटअप 100 बिस्तरीय का हो जाने से क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा 100 बिस्तरीय सुविधा होने के साथ ही जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सुविधा मिलेगी जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भरतपुर की जनता को 110 किमी जिलामुख्यालय की दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी,इसके लिए विधायक रेणुका सिंह नें प्रदेश के मुखिया व स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नें कोटाडोल में सर्वसुविधायुक्त विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की।

नगर पंचायत खोंगापानी में मिलेगी छत्तीसगढ़ शासन की बिजली

नगर पंचायत खोंगापानी कोल माइंस क्षेत्र है जो कि बिजली की व्यवस्था भी कोल माइंस ही करता है लेकिन अपने सुविधा अनुसार जिससे नगर की गैर कालरी कर्मचारी बस्ती में बिजली व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नें छत्तीसगढ़ राज्य की बिजली देने की घोषणा की।विधायक रेणुका सिंह नें उक्त विकास कार्यों की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here