Home Blog शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के बच्चों ने बारहवीं...

शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के बच्चों ने बारहवीं में 96.2 एवं 10वीं में 91.22 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ अबतक के अपने सारे रिकार्ड अपने नाम किए

0

Students of Government Sardar Tarasingh Buddhsingh Higher Secondary School, Budhikhar, have broken all their previous records to date, achieving examination results of 96.2% in Class 12 and 91.22% in Class 10.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी मस्तूरी।अंचल के प्राचीन हायर सेकेंडरी बुढीखार जहां पहले जोंधरा तक के बच्चे अध्यापन करने आते थे आज अध्यापन कक्ष,व्यावसायिक शिक्षा कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय कक्ष के अभाव के बावजूद यहां के बच्चों ने 12वीं में 96.02 प्रतिशत एवं दसवीं में 91.22 परसेंट परीक्षा परिणाम लाकर अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों को अवगत करा दिया कि अगर पढ़ने का जुनून मन में हो तो अभाव में भी अच्छा परिणाम लाया जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा घोषित बारहवीं एवं दसवीं के परिणाम के आधार पर इस संस्था के कक्षा 12वीं में एक बच्चे पूरक के साथ सभी बच्चों ने अच्छे परिणाम लाकर सफलता हासिल की ।जिसमें प्रथम श्रेणी में 21 बच्चे ,द्वितीय श्रेणी में चार बच्चों ने स्थान बनाया । मेघा भारती 90%, चांदनी कैवर्त 85%, आशा केंवट 85%, रुक्मणी कैवर्त 84%, विष्णु चौहान 80.6%, रागिनी 80.8% ,आरती 78.8 प्रतिशत, सानिया टंडन 76.6 प्रतिशत, लक्ष्मण 74% ,शारदा 72.6 प्रतिशत, सुजल निषाद 71.5%, गंगा 71.2% अंक प्राप्त किया वही कक्षा दसवीं में दो बच्चे पूरक ,तीन बच्चे असफल के साथ 91.22 प्रतिशत बच्चों ने अच्छे अंक लाकर संस्था को गौरवान्वित किया। कक्षा दसवीं में 29 प्रथम श्रेणी ,22 द्वितीय श्रेणी, एक तृतीय श्रेणी स्थान प्राप्त किया। अर्चना 78.16%, शिवा 78.5% ,रमाकांत 74.8 3%, दिलेश्वरी 74%, उदयनाथ 72.66 प्रतिशत ,अंजलि 72.16%, शांति 71.8 3%, करिश्मा 70.33 प्रतिशत ,दीपांजलि 70.5 प्रतिशत एवं नंदलाल ने 70.5% अंक प्राप्त किया। संस्था प्रमुख काशीराम रजक से इस सत्र आदर्श परीक्षा परिणाम के वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि यह बच्चों का अथक परिश्रम, शिक्षकों में बच्चों के प्रति विशेष लगाव के साथ कमजोर बच्चों का चयन कर उसे विशेष अध्यापन कराने, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों, सरपंच महोदय का पढ़ाई के प्रति विशेष जोर देने का परिणाम है जो आज हमारी शाला को गौरवान्वित किया है। सभी बच्चे ,शिक्षक, एसएमडीसी के सदस्य ,इसके लिए बधाई के पात्र हैं। बताते चलें कि बेहतर परिणाम के लिए सीएमडीसी के सदस्यों ने शाला परिवार को सम्मानित भी किया ।सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे ने कहा कि यह मेरे कार्यकाल का स्वर्णिम अवसर है, यहां के बच्चे बाहरी सेंटर से परीक्षा देकर के जो परिणाम लाया है वह सचमुच में गौरवान्वित करने वाला है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामकुमार साहू, दीपक गुप्ता ,भरत थवाईत, सुनील थवाईत, बालमुकुंद वैष्णव, उप सरपंच संतोषी भैना, सरपंच दीपक डॉक्टर दीपक लहरे ,रामझूल केंवट, दिलेश चेल्यके सहित सभी शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here