Home Blog समय-सीमा की बैठक,सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक करने के निर्देश

समय-सीमा की बैठक,सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक करने के निर्देश

0

Deadline Review Meeting: Directives Issued to Hold Regular Meetings of the Road Safety Committee

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। जिले में मोबाईल टॉवर की स्थापना कार्य को प्राथमिकता से लेने के निर्देश भी दिए हैं। बताया गया कि जिले में 60 से अधिक मोबाईल टॉवर स्थापना का वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है।

Ro.No - 13759/40

सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 की कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना के लिए जिले में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, अच्छा से प्रशिक्षण प्राप्त कर त्रुटिरहित कार्य करें। मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत के अलावा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की निराकरण की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राजस्व मामलों खाता विभाजन, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार इत्यादि के निराकरण की भी समीक्षा की गई। ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलें भेजने, बॉयोमेट्रिक अटेंडेन्स, आईगॉट कर्मयोगी में ऑनबोर्ड इत्यादि की समीक्षा किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here