Home Blog समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक...

समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक हुई संपन्न

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन
लोखंडी तुर्काडीह रोड स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर के पूर्व दिशा में माता अन्नपूर्णा देवी के भव्य मंदिर का निर्माण एवं शिव जी गणेश जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया

Ro.No - 13759/40

उक्त निर्माण कार्य के लिए
बी के पांडेय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2 लाख भवन निर्माण प्रभारी मनोहर लाल मिश्र द्वारा 3 लाख संस्था ,गोपाल तिवारी 1 लाख, दिनेश बाजपेई 51 हजार रूपया , एवं कमलेश मिश्र द्वारा 11 हजार रूपए एवं भवन के अंदर बर्तन व्यवस्था के लिए श्रीमती प्रभा बसन्त बाजपेई द्वारा 5 हजार रूपए देने की घोषणा का उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया ।
मंच द्वारा विगत 12 वर्षों से नियमित प्रकाशित हिन्दुस्तान की एक मात्र मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक के 152 वे अंक का विमोचन संपादक
रामशंकर शुक्ल एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने किया
इस अवसर पर बी के पांडेय, अनूप पांडेय, गोपाल तिवारी, मनोहर लाल मिश्र, दिनेश बाजपेयी, कमलेश मिश्र, रामशंकर शुक्ल, गुरूदेव शुक्ल, बसंत बाजपेयी, , आदित्य त्रिपाठी, महेश तिवारी, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, योगेश मिश्र शामिल रहे उक्त जानकारी पं सुदेश दुबे साथी प्रदेश संगठन सचिव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here