Home Blog सुशासन तिहार में मिली शिकायत का प्रशासन की कार्रवाई

सुशासन तिहार में मिली शिकायत का प्रशासन की कार्रवाई

0

Administration’s action on complaint received during Sushasan Tihar

पैरी नदी से अवैध रेत खनन के मामले में जेसीबी जब्त

Ro.No - 13759/40

रायपुर / सुशासन तिहार के अंतर्गत मिली शिकायत पर धमतरी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है।

यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊँचे दामों पर रेत की बिक्री की बात कही गई थी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here