Home Blog 21 एवं 23 अप्रैल को होगी रासायनिक आपदा मॉक ड्रिल तैयारियों को...

21 एवं 23 अप्रैल को होगी रासायनिक आपदा मॉक ड्रिल तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित

0

उत्तर बस्तर कांकेर 10 अप्रैल 2026/ भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रस्तावित राज्य स्तरीय रासायनिक (औद्योगिक) आपदा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ, फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिले से डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूस शामिल हुई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा, इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन, आपातकालीन सेवाओं के समन्वय, अस्पतालों की तैयारी तथा संसाधनों की उपलब्धता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि 21 अप्रैल 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 23 अप्रैल 2026 को राज्य के चयनित स्थलों पर फिजिकल मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी विभागों को समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर सेना, उद्योग , पुलिस, लोक निर्माण, उर्जा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगरीय निकाय, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम तथा खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here