Home Blog 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी...

8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री…आज शाम NDA की बैठक…

0

Narendra Modi can take oath as PM on 8 June, the date of oath taking is out, he will become PM for the third time… NDA meeting this evening…

देश के नये प्रधानमंत्री को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि आठ जून को प्रधानमंत्री मोदी शपथ ले सकते है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, आज शाम एनडीए की बैठक रखी गई है। इस मीटिंग के बाद जल्द ही पीएम मोदी राष्ट्र्पति से मिलकर तीसरी बार सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बैठक की जानकारी दी है।दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर आज मंत्री परिषद की बैठक हो रही है। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई।

Ro.No - 13759/40

मुख्यमंत्री नीतीश और तेजस्वी यादव फ्लाइट में बैठे दिखे

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है। भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत के आंकड़े को अकेले दम पर छूने में कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि टीडीपी और जेडीयू की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ चुकी है। INDIA ब्लाॅक ने 234 सीटे हासिल की। इधर एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं INDIA महागठबंधन भी अपने सहयोगियों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई है। इन सब के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना से एक की फ्लाइट में बैठे दिखे। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटों में दोनों फ्लाइट के अंदर आगे पीछे बैठे और मुस्कुराते दिखे। दोनों दिल्ली पहुँच चुके हैं। जानकार कह रहे की दोनों का एक साथ एक ही फ्लाइट से दिल्ली आना ये कई तरह के संकेत दे रहा है।
बता दें कि नीतीश और तेजस्वी आज सुबह 10:30 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरअसल, तेजस्वी यादव I.N.D.I.A. और नीतीश कुमार NDA की मीटिंग में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं। संयोग से दोनों एक ही फ्लाइट से आ रहे हैं। सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि फ्लाइट में दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत होती है, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला I.N.D.I.A. ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाने की संभावना पर विचार कर रहा है।
इधर, पीएम पोदी ने परिणाम आने के बाद मंगलवार को अपने संबोधन में टीडीपी और जेडीयू की तारीफ की थी। पीएम मोदी की इस तारीफ ने ये तो साफ कर दिया है कि अगर केंद्र में एनडीए सरकार बनाएगी तो उसमें इन दोनों पार्टियों कि भूमिका सबसे ज्यादा होगी।

जानिए JDU ने क्या कहा

वहीँ, JDU ने साफ कर दिया है कि वह केंद्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी के सहयोगी के तौर पर एनडीए के साथ बनी रहेगी। बिहार में जेडीयू ने 12 सीटें जीती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी 12 सीटें जीती हैं। चिराग पासवान के नेतृत्व में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 5 सीटें जीती हैं।
दिल्ली में आज एनडीए और INDIA की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए दोनों नेता पटना से रवाना हुए। पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, राष्ट्रीय जनता दल को सबसे ज्यादा वोट मिला। बिहार में और वोटिंग परसेंट भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है। सीट में भी हम लोग की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा के पास खुद का बहुमत नहीं है और भाजपा के लोग डिपेंडेंट हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है।

आज शाम 4 बजे एनडीए की बैठक

दिल्ली में आज शाम 4 बजे एनडीए की बैठक बुलाई गई है. इसमें जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शामिल होंगे. एनडीए के सहयोगियों से बातचीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की रूपरेखा पर चर्चा होगी.
जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं. चंद्रबाबू नायडू भी दोपहर तक दिल्ली पहुंच सकते हैं.

इस बार 4 बाद शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि 2019 के नतीजों के 7 दिन बाद पीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह समारोह आयोजित हुआ था. 2014 में जब एनडीए सरकार बनी थी तब 10 दिन बाद मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण की थी. इस बार नतीजे आने के बाद 4 दिन बाद यानी 8 जून को शपथ ग्रहण की तैयारी होने की खबर है.

एनडीए ने हासिल किया है बहुमत

लोकसभा चुनाव में मंगलवार को नतीजे आए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं. बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है.
2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था. हालांकि, इस बार सहयोगी दलों को मिलाकर NDA बहुमत हासिल कर पाया है.

17वीं लोकसभा का 16 जून को समाप्त हो रहा है कार्यकाल

इससे पहले पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों और एनडीए के बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के बारे में बातचीत की. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और उसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. यह मोदी 2.0 की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक थी. कैबिनेट मौजूदा लोकसभा को भंग करने की भी सिफारिश कर सकती है. मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here