Home Blog सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, वापस...

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, वापस अपने गांव लौट रहे थे

0

Three youths, including two brothers, died in a road accident; they were returning to their village.

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित तीन की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बाइक अनियंत्रित होने पर तीनों सड़क पर गिर गए। सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगने से तीनों युवकों के मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम मटका की है। शनिवार बीती रात अर्जुनी निवासी दो सगे भाई कोमल साहू (21) और मुकेश साहू (22) अपने दोस्त के साथ बंधी गांव बारात गए हुए थे। रात में तीनों एक ही बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान एनएच-30 ग्राम मटका के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़े।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए थे। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना को पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर एक ही परिवार से दो सेज भाई और गांव के तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 ग्राम मटका के पास हुई दुघटना में दो सगे भाई कोमल साहू (21 वर्ष) और मुकेश साहू (22 वर्ष) और एक उनका दोस्त रवि यादव की मौत हो गई. तीनों युवक ग्राम अर्जुनी के रहने वाले थे.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्त की शादी में गए हुए थे, जहां से वापस गांव लौटते समय घटना ग्राम मटका के पास दुर्घटना के शिकार हो गए.
दुघटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल, तीनों मृतक का पोस्टमार्टम जारी है.
सड़क हादसे में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. तीन युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे

Ro.No - 13672/156

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here