Book flight ticket for just Rs 150, cheapest flight… you also book
आगर आपने अभी तक के हवाई सफर नहीं किया हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए ही हैं। सिर्फ 150 रूपए में अब आप हवाई सफर का मजा ले पाएंगे। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विमान कंपनी अलायंस एयर पर ये सुविधा दे रही है। ये फ्लाइट असम के तेजपुर से लखीमपुर जिले के लीलाबरी एयरपोर्ट तक चलेगी। कंपनी इस रूट पर रोज दो उड़ानों की सुविधा दे रही है और टिकट पिछले दो माह से फुल चल रही है।
ये देश की सबसे सस्ती फलाइट है, जिसका लाभ गरीब वर्ग के लोग भी ले सकते हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि इतनी सस्ती आखिर क्यों?.. आपको बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर किराए को किफायती बनाने के लिए उड़ान योजना के तहत एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग दी जा रही है। इससे कंपनी को मूल किराए में हुए नुकसान की भरपाई हो जाती है। इसलिए ये स्कीम दी जा रही है।
जनिए कितने देर में तय होगी दूरी
एलायंस एयर ने जानकारी दी हैं कि तेजपुर से लीलाबरी के लिए बस का सफर करते हैं तो ये दूरी 218 किमी है और करीब चार घंटो का सफर आपको तय करना होगा। वहीं अगर आप हवाई जहाज का सफर करते हैं तो आपको ये दूरी सिर्फ 25 मिनट में तय कर पाएंगे। फलाइट से ये दूरी करीब 146 किमी पडेगी। ये कह सकते हैं कि बाइक से भी सस्ती फलाइट की टिकट पडेगी।
इन रूट पर सुविधा
वहीं इसी रूट पर वाया कोलकाता वाली फलाईअ का किराया 450 रूपए है। मालूम हो कि ये सेवा 217 से शुरू हुई है। और पूर्वोत्तर में इसका अच्छा रिस्पाॅन्स भी मिल रहा है। असम, मेघालय, नगालैंड, अरूणाचल, सिक्किम की 73 हवाई पटिटयां इस स्कीम से जुड़ी हैं। और अलायंस एयर, फलाईबिग, इंडिगो यह सेवा दे रहा हैं। योजना के तहत ही 2021 में इंफाल से शिलाॅग के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई थी।
क्या आपने कभी सोचा है कि आप सिर्फ 150 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं. शायद यह आपको सुनने में काफी अजीब लगेगा… क्योंकि महंगाई के इस समय में तो आप 150 रुपये में एसी ट्रेन या फिर एसी बस में सफर तक नहीं कर सकते हैं तो फिर फ्लाइट में सफर करना काफी नामुमकिन सा है. लेकिन आज हम आपको देश की सबसे सस्ती फ्लाइट के बारे में बताते हैं, जिसमें आप सिर्फ 150 रुपये में हवाई यात्रा कर सकते हैं.
असम में आपको देश की सबसे सस्ती फ्लाइट मिल जाएगा. केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ‘उड़ान स्कीम’ के तहत विमान कंपनी 150 रुपये में सफर करने का मौका दे रही है. यह फ्लाइट तेजपुर से लखीमपुर जिले के लीलाबरी एयरपोर्ट तक चलाई जाती है.
4 घंटे का सफर सिर्फ 25 मिनट में
आपको बता दें कंपनी की इस रूट पर हर दिन 2 फ्लाइट होती है और पिछले 2 महाने से इसकी सभी फ्लाइटें पूरी तरह से बुक चल रही हैं. बता दें अगर आप तेजपुर से लीलाबरी बस के जरिए जाते हैं तो इसकी दूरी करीबर 216 किमी है और इसमें करीब 4 घंटे का समय लगता है. वहीं, इस रूट पर फ्लाट की दूरी सिर्फ 147 किमी है और जिसको पूरा करने में सिर्फ 25 मिनट का समय लगता है.
150 रुपये है एक तरफ का किराया
इस यात्रा में आपका एक तरफ का किराया 150 रुपये है. इसके अलावा इसी रूट पर वाया कोलकाता वाली फ्लाट का किराया करीब 450 रुपये है. बता दें सरकार ने जब से यहां पर सस्ती विमान सुविधा शुरू की है तब से फ्लाट 95 फीसदी तक भरी हुई ही चलती हैं.
एयरलाइंस को दी जा रही VGF
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि इस रूट पर किराए को किफायती बनाने के लिए सरकार ने उड़ान योजना की शुरुआत की थी. उड़ान योजना के तहत लोगों को सस्ते किराए में फ्लाइट में सफर करने का मौका मिल रहा है. इसके साथ ही सरकार की तरफ से एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) दी जा रही है.
2017 में शुरू हुई थी स्कीम
‘उड़ान’ स्कीम का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसको साल 2017 में शुरू किया हया था. इस स्कीम के तहत आपको इंफाल से शिलांग के लिए भी सीधी फ्लाइट मिल जाती है.



