Home Blog आरोपियों के पास थीं 40 गोलियां ,पुलिस ने बताया ने आरोपियों ने...

आरोपियों के पास थीं 40 गोलियां ,पुलिस ने बताया ने आरोपियों ने 3 बार बदले कपड़े और जूते, ताकि…

0

The accused had 40 bullets, police said that the accused changed clothes and shoes 3 times, so that…

फिल्म एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों सागर पाल और विकी गुप्ता को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 29 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड की दे दी है. क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने कपडे 3 बार बदले थे और अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की ताकि वो पहचान में न आ सके.
क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोर्ट में आगे बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 40 गोलिया थीं. उन्होंने फायरिंग के लिए 5 की इस्तेमाल कर ली थी, 17 गोलियां पुलिस जांच में बरामद कर लिया था, लेकिन अभी 18 गोलियों की तलाश जारी है. सरकारी वकील ने कहा कि, जांच की जा रही है कि इन अपराधियों की आर्थिक मदद कौन कर रहा था?
सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि यह दोनो आरोपी बिहार के रहने वाले है. वकील ने कहा कि ऐसे में इन दोनों को कौन फाइनेंस कर रहा था? हमें यह पता लगाना है. इन दोनों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर दोनों ने उनके घर पर फायरिंग क्यों की? उन्हें कौन और कैसे आदेश दे रहा था? जांच में यह पता लगाना है. दोनों आरोपियों के संपर्क राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से कौन कौन से लोग इनके संपर्क में है? जो भी संपर्क में थे, कैसे थे, उनका बैकग्राउंड क्या है? यह जानना जरूरी है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास दो मोबाइल थे, लेकिन हमें सिर्फ एक मोबाइल, दूसरे की तलाश कर रहे हैं. आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल कर तीसरे किसी शख्स के संपर्क में थे, ये लोग किसी वाईफाई का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला रहे थे. इसकी भी जांच करना है.
वहीं आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहे हैं, उन्हें जितना पता था, वो सब पुलिस को बताया है, इस वजह से उन्हें जेल कस्टडी में भेज दिया जाये.

Ro.No - 13848/159

आरोपियों के पास थी कुल 40 गोलियां

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 40 गोलियां थी. इसमें से 5 फायरिंग में इस्तेमाल की गई. 17 कारतूस बरामद किए गए हैं. बाकी 18 गोलियों की तलाश जारी है. सरकारी वकील ने कहा कि इन आरोपियों को कौन फंडिंग कर रहा है, इसकी भी जांच की जानी है.

सलमान से नहीं थी कोई दुश्मनी

सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि ये दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. ऐसे में इन दोनों को कौन फाइनेंस कर रहा था? हमें ये पता लगाना है. वकील ने बताया, “इन दोनों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं थी, तो इन दोनों ने उनके घर पर फायरिंग क्यों की? उन्हें कौन और कैसे आदेश दे रहा था… ये पता लगाना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से आखिर कौन इनके संपर्क में है और कैसे? जो संपर्क में है, उनका बैकग्राउंड क्या है, ये जानना जरूरी है.”

आरोपियों के पास से मिला एक मोबाइल फोन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास दो मोबाइल थे. एक मोबाइल मिला है, दूसरे की तलाश की जा रही है. आरोपी मोबाइल के जरिए किसी तीसरे शख्स के संपर्क में थे. ये लोग किसी वाईफाई का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला रहे थे. इसकी भी जांच करनी है.”

आरोपियों के वकील ने मांगी जेल कस्टडी

वहीं, आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्हें जितना पता था, वो सब पुलिस को बताया है. इस वजह से उन्हें जेल कस्टडी में भेज दिया जाए.

पनवेल फार्म हाऊस के पास भी रुके थे आरोपी

दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे. ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फार्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे.

पुलिस को इंटरनेशनल रैकेट का शक

पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है. इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है. हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं.

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ LOC जारी करने की अर्जी

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ LOC जारी करने का आवेदन किया. अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर जिस दिन फायरिंग हुई, उसके कुछ घंटों के बाद इसकी जिम्मेदारी फेसबुक पर बने एक उसी के नाम की प्रोफाइल के माध्यम से ली थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here