Home Blog 25 वर्षीय युवक दोस्त से मिलने जा रहा हूं और पहुंच गया...

25 वर्षीय युवक दोस्त से मिलने जा रहा हूं और पहुंच गया होटल रूम बुक करके स्टाफ से बोला सुबह जगा देना,और फिर..

0

A 25 year old young man was going to meet a friend, booked a hotel room and asked the staff to wake him up in the morning, and then…

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि घटना पीके होटल में घटी। कमरा अंदर से बंद होने के कारण आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। युवक की पहचान मोहम्मद कासिम के रूप में हुई, जो पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। कासिम के पिता प्लास्टिक पाइप बनाने वाले कारखाने में कार्यरत हैं।

Ro.No - 13759/40

दोस्त से मिलने के बहाने पहुंचा होटल

बुधवार रात को कासिम ने अपने परिवार को बताया कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा है और होटल पहुंच गया। उसने होटल कर्मचारियों से सुबह 6:00 बजे उठाने को कहा था। वह रात भर होटल में था। जब होटल कर्मचारी सुबह उठाने आए तो काफी दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा तोड़ा तो अंदर शव पंखे से लटका था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित पहाड़गंज के होटल में कुछ दिन पहले ही लूट की घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक के कमरे में घुसे कुछ लोगों ने अपनी गैंग की एक महिला के साथ उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बना ली और उससे 15,000 रुपये मांगे। युवक ने किसी तरह पैसे देकर अपनी जान छुड़ाई थी। यह घटना युवक की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया।

यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।
पहाड़गंज में कुछ दिन पहले हुई थी लूट की घटना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित पहाड़गंज के होटल में कुछ दिन पहले ही लूट की घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक के कमरे में घुसे कुछ लोगों ने अपनी गैंग की एक महिला के साथ उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बना ली और उससे 15,000 रुपये मांगे।
युवक ने किसी तरह पैसे देकर अपनी जान छुड़ाई थी। यह घटना युवक की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया।

कमरे में लटका मिला शव

काफी देर हो गई लेकिन कासिम घर नहीं आया, जिसके बाद घबराए परिवार वालों ने उसे ढूंढा लेकिन कासिम का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उसके घरवाले पुलिस के पास पहुंच गए और बेटे को ढूंढने के लिए गुहार लगाने लगे. वहीं, मौके की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई और कासिम की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने कासिम को ढूंढने के लिए उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया और उसे ढूंढते हुए एक होटल में पहुंच गए, जहां कासिम का शव होटल के एक कमरे की छत से लटका हुआ मिला है.

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस की छानबीन में पता चला कि कासिम ने होटल वालों से सुबह 6 बजे उठाने के लिए कहा था. इसके मुताबिक, जब होटल स्टाफ उन्हें सुबह के समय उठाने गए तो कासिम नहीं उठा. इस दौरान कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. वहीं, कासिम का शव मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. हालांकि, पुलिस को होटल रूम से कोई भी सुसाइड लेटर नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here