Home Blog बड़े प्रोजेक्ट से चमकी किस्मत,बताया डायरेक्टर ने क्या देखकर किया साइन,’कच्चा बादाम’...

बड़े प्रोजेक्ट से चमकी किस्मत,बताया डायरेक्टर ने क्या देखकर किया साइन,’कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता

0

Luck shines with a big project, told what the director saw when he signed, ‘Kachha Badam’ fame Anjali Arora will play Mata Sita

दर्शक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता का किरदार निभा रहे हैं. इस बीच, इन्फ्लूएंसर अंजलि अरोड़ा ने ऐलान किया कि वे अभिषेक सिंह की फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वे माता सीता के रोल में हैं. दोनों फिल्में हिंदू महाकाव्य से प्रेरित हैं.

Ro.No - 13672/156

अंजलि अरोड़ा ने हाल में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुद को सौभाग्यशाली बताया, क्योंकि उन्हें सीता का रोल निभाने का मौका मिला है. एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने बताया था कि अन्य एक्ट्रेस भी सीता के रोल पाने की दौड़ में शामिल हैं, हालांकि मेकर्स ने उन्हें चुना. वे पिछले ही महीने रोल के लिए चुनी गईं. फिलहाल, वे किरदार में ढलने के लिए वर्कशॉप अटेंड कर रही हैं और वीडियोज देख रही हैं.

अंजलि अरोड़ा ने कहा कि उनकी परफॉर्मेंस की तुलना साई पल्लवी से होगी, जो रामायण में सीता का रोल निभा रही हैं, हालांकि उन्हें स्थापित कलाकारों के साथ तुलना पर संतुष्टि जताई. वे बोलीं, ‘अगर मेरी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ होती है, तो मैं खुश होंगी.’ वे चिंतित भी हैं कि उनकी सोशल मीडिया वाली इमेज लोगों को प्रभावित कर सकती है. बता दें कि अंजलि ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपने एक डांस वीडियो के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं. उन्हें रियलिटी शो ‘लॉकअप’ का हिस्सा बनने का मौका मिला.

अंजलि अरोड़ा ने भरी हामी

हाल ही में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्म डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- “मैं इस रोल की पेशकश से धन्य महसूस कर रही हूं। देवी सीता का कैरेक्टर इतना पवित्र है कि इसे कोई भी नकार नहीं सकता। मै यह जानना चाहती थी कि डायरेक्टर ने मुझे ही क्यों चुना, मैंने उनसे पूछा, और उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने मुझमें कुछ ऐसा देखा, जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के साथ न्याय कर सकती हूं। मुझे पिछले महीने फाइनल किया गया था, और तब से, मैं वीडियो देख रही हूं, पढ़ रही हूं और वर्कशॉप अटेंड कर रही हूं। मैं किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।”

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

एक इंफ्लुएंसर के रूप में अंजलि को काफी हद तक ट्रोलिंग और विवादों का सामना करना पड़ा है। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी सोशल मीडिया पर मौजूदगी भगवान के किरदार को निभाने में बाधा बन सकती है? तो उन्होंने जवाब दिया- “मैं लोगों की मानसिकता नहीं बदल सकती। एक एक्टर के रूप में, मुझे जो भी रोल मिलता है, मैं उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसके अलावा, हम ट्रोल्स को रोक नहीं सकते, क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें हमें ट्रोल करने का अधिकार है। मेरी सोशल मीडिया इमेज का मेरी एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं है और यह मेरे परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं करेगी; मेरा गोल दूसरों से वेलिडेशन मांगने के बजाय खुद को साबित करना है।

अंजलि अरोड़ा निभाएंगी माता सीता का किरदार

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा एक पीरियड ड्रामा फिल्म करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह माता सीता बनेंगी। ये फिल्म अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही है। फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा को लीड रोल मिला है। अपनी पहली फिल्म को लेकर अंजलि काफी एक्साइटेड हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हमेशा से एक्टिंग करना चाहती थीं उनका सपना हमेशा से बॉलीवुड में आना था जो अब पूरा होने जा रहा है। आगे अंजलि ने बड़ी अपडेट भी दी है।

फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ की कहानी पूरी भगवान राम के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है, पर माता सीता अंजलि अरोड़ा बनेंगी ये खबर पक्की है। अंजलि के राम कौन होंगे ये भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। अंजलि ने अपने रोल को लेकर कहा, “ये एक ऐसा रोल है जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता। उन्होंने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा जो ये रोल मुझे ऑफर किया है। मुझे पिछले महीने ही फाइनल किया गया है और तब से ही मैं वीडियो देख रही हूं। वर्कशॉप अटेंड कर रही हूं। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं जो ये रोल मुझे मिला है। इसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करूंगी। अपना बेस्ट दूंगी, बस मुझे अपने डेब्यू को लेकर थोड़ी घबराहट हो रही है।”

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here